गो तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

संदहा रिंग रोड ओवरब्रिज के पास पिकअप से आठ गोवंश बरामद

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के संदहा रिंग रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप बुधवार रात गो तस्करी के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन पर लादकर ले जाए जा रहे आठ गोवंश को सुरक्षित बरामद किया था।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन में अमानवीय ढंग से लदे आठ गोवंश बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इस मामले में पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में महिप मिश्र निवासी राजगढ़ नगर, प्रतापगढ़ तथा आनंद तिवारी और धर्मराज उर्फ प्रमोद यादव, दोनों निवासी ग्राम लाक्षाग्रह, हंडिया, प्रयागराज शामिल हैं।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की तत्परता से जहां गो तस्करी का प्रयास विफल हुआ, वहीं आठ गोवंश की जान भी बच सकी। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा