यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर कड़ा शिकंजा

प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड अनिवार्य, सीसीटीवी व जियो टैगिंग से होगी सख्त निगरानी

वाराणसी। यूपी बोर्ड की आगामी परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस वर्ष पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान जहां कड़ी जांच व्यवस्था लागू रहेगी, वहीं पहली बार परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की मूल प्रति दिखाना अनिवार्य किया गया है।

क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार बोर्ड ने इस बार नियमों में बदलाव करते हुए प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू की है। इसका उद्देश्य फर्जी परीक्षार्थियों पर रोक लगाना और वास्तविक छात्रों की पहचान सुनिश्चित करना है।

बोर्ड परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र की जियो टैगिंग कराई गई है, जिससे किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की तुरंत निगरानी और कार्रवाई संभव हो सके।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, निरीक्षक, परीक्षक और अन्य परीक्षा स्टाफ के लिए क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र जारी करने की भी तैयारी चल रही है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी बाहरी व्यक्ति या अयोग्य शिक्षक की परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी न लग सके।

बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इन तकनीकी उपायों के जरिए इस बार की यूपी बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकलमुक्त और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराई जाएगी। इससे परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और पारदर्शिता दोनों को मजबूती

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा