काशी ही नहीं, देश के प्रख्यात चिकित्सक, लेखक व साहित्यकार का हुआ सम्मान

प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र व प्रेमचंद पथ से जुड़े साहित्यकारों ने किया अलंकरण

 

 

वाराणसी। काशी ही नहीं बल्कि देशभर में ख्याति प्राप्त चिकित्सक, लेखक, साहित्यकार एवं समाजसेवी प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को उनके बहुआयामी योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र के अध्यक्ष एवं प्रेमचंद पथ के सह-संपादक डॉ. प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव को काशी मेडिकेयर में आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान काशी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह एवं डॉ. श्रद्धानंद श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

 

विदित हो कि प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव अब तक चालीस से अधिक स्वरचित पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके साथ ही वह छह मेडिकल जर्नल्स के संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा, साहित्य और शोध के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है।

 

डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव एक प्रमुख समाजसेवी भी हैं। वर्तमान में वह ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड एंड डिसेबल्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

डिसेबल क्रिकेट के नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी संपूर्णा नंद पांडेय ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुभव से आईएमए काशी शाखा में कार्य और अधिक सुचारू एवं प्रभावी रूप से होंगे। उनका मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा देगा।

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र एवं प्रेमचंद पथ से जुड़े साहित्यकारों द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। यह सम्मान उनके साहित्यिक और सामाजिक कार्यों की स्वीकृति है।

 

इस अवसर पर प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वियोमेश चित्रवंश, संस्था के निदेशक राजीव गौड़, डॉ. पंकज सिंह, विवेक सूद, डॉ. शिप्रा धर, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. सी.पी. सिंह, डॉ. विशाल यादव सहित सैकड़ों साहित्यप्रेमी, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा