वाराणसी में अवैध निर्माण पर वीडीए की कार्रवाई, कई भवन सील
वाराणसी। वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने शुक्रवार को भेलूपुर और नगवां जोन के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वीकृत मानचित्र के विपरीत या बिना मानचित्र कराए किए जा रहे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई की गई। बैजनत्था, कमच्छा, बिरदोपुर और चुज इन्क्लेव कॉलोनी में कई भवनों को सील किया गया।
वीडीए ने निर्माणकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि बिना स्वीकृत मानचित्र के कोई भी निर्माण न किया जाए। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी व संबंधित अभियंता मौजूद रहे।




