स्व. प्रवेश सिंह की स्मृति में आयोजित हुआ वितरण कार्यक्रम
पिंडरा (वाराणसी)। एडवोकेट श्याम शंकर सिंह (पतिराजपुर) ने अपनी माताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय प्रवेश सिंह की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच 500 कंबल एवं साड़ियों का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एडवोकेट कैलाश सिंह, अभ्युदय सेवा समिति के संगठन मंत्री संतोष सिंह, अनुपम सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने श्याम शंकर सिंह द्वारा वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
बताया गया कि श्याम शंकर सिंह पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में कंबल और साड़ियों का वितरण कर समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके इस प्रयास से हर वर्ष सर्दियों में जरूरतमंदों को राहत मिलती है और सामाजिक सौहार्द को भी बल मिलता है।




