निर्धारित दर पर उर्वरक बिक्री की जांच, किसानों से लिया गया फीडबैक

शासन नामित टास्क फोर्स ने बिक्री केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश

 

वाराणसी। जनपद में निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर शासन स्तर से नामित टास्क फोर्स के अधिकारियों ने विभिन्न बिक्री केंद्रों पर पहुंचकर विक्रय व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों ने उर्वरक लेने आए किसानों से बातचीत कर बिक्री प्रक्रिया, दर और भुगतान को लेकर फीडबैक लिया तथा केंद्र प्रभारियों को व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।

शासन नामित टास्क फोर्स अधिकारी एवं अपर कृषि निदेशक (भूमि संरक्षण) डॉ. आर.के. मौर्य ने जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह के साथ साधन सहकारी समिति आयर का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति सचिव दुर्गा मिश्र से उर्वरक बिक्री से संबंधित अभिलेख मंगाकर जांच की गई। समिति से किसान शिवम यादव, सुरेश यादव और संजय पटेल ने यूरिया क्रय किया था, जबकि किसान लालजी और शनि उर्वरक लेकर जा रहे थे।

 

डॉ. मौर्य ने किसानों से यूरिया की निर्धारित दर और भुगतान की जानकारी ली तथा बिक्री व्यवस्था पर उनकी राय जानी। उन्होंने किसानों को बताया कि यूरिया की वास्तविक कीमत प्रति बोरी दो हजार रुपये से अधिक है, लेकिन सरकारी सब्सिडी के कारण किसानों को यह 266.50 रुपये प्रति बोरी की दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सलाह दी कि आवश्यकता अनुसार ही यूरिया का क्रय करें और पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर ही खरीद करें, क्योंकि आवश्यकता से अधिक यूरिया का प्रयोग फसल और भूमि—दोनों के लिए नुकसानदायक होता है।

 

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को जरूरत के अनुसार उर्वरक मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचता है या पॉस मशीन के बिना अवैध बिक्री करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा