सारनाथ में अंतर्राष्ट्रीय भिक्खु आदान-प्रदान कार्यक्रम जारी

विदेशी भिक्षुओं के समक्ष तिब्बती परंपरा में अभिधर्म पर शास्त्रार्थ का प्रदर्शन

वाराणसी। केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ में चल रहे पालि एवं संस्कृत अंतर्राष्ट्रीय भिक्खु आदान-प्रदान कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को चतुर्थ तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड और लाओस से पधारे 56 भिक्षु प्रतिभागियों के समक्ष संस्थान के विद्यार्थियों ने तिब्बती परंपरा के अनुसार अभिधर्म पर शास्त्रार्थ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम परम पावन दलाई लामा के साउथईस्ट एशिया ऑफिस, तिब्बती बौद्ध केंद्र सिंगापुर तथा केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पालि और संस्कृत बौद्ध परंपराओं के बीच संवाद, आपसी समझ और सद्भाव को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम के समन्वयक भिक्षु निमा नेगी ने बताया कि भारतीय विद्या-अध्ययन परंपरा में शास्त्रार्थ का विशिष्ट स्थान रहा है। शास्त्रार्थ के माध्यम से विद्यार्थियों में शास्त्रों को कंठस्थ करने, विषयवस्तु को गहराई से समझने तथा तर्कशास्त्र और उसके नियमों के प्रति जागरूकता विकसित होती है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के पाठ्यक्रम में शास्त्रार्थ को एक अनिवार्य अंग के रूप में शामिल किया गया है।

इस अवसर पर समस्त भिक्षु-संघ द्वारा बौद्ध धर्म-दर्शन की थेरवादी एवं महायानी परंपराओं के अनुसार विश्व शांति की कामना करते हुए सूत्रपाठ भी किया गया। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिकता और बौद्धिक विमर्श से ओतप्रोत रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक