वाजिदपुर गांव में किसान के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू 

वाजिदपुर गांव में किसान के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू 

हरहुआ (वाराणसी)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी हरहुआ अंतर्गत वाजिदपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली। घटना से पीड़ित किसान को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाजिदपुर निवासी किसान शिवकुमार यादव ने रोज की तरह शनिवार की रात अपना ट्रैक्टर घर के पास खड़ा किया था। रविवार सुबह जब वे खेत जाने के लिए ट्रैक्टर के पास पहुंचे, तो देखा कि ट्रैक्टर की बैटरी गायब थी। बैटरी चोरी होने के कारण उनका कृषि कार्य प्रभावित हो गया।

पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस चौकी हरहुआ में लिखित सूचना दी।

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक