मेंहदीगंज अंडरपास के पास वाहन चेकिंग में 10 गोवंश बरामद, चालक फरार

कोहरे का फायदा उठाकर भागा मैजिक चालक, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को मेंहदीगंज अंडरपास के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मैजिक से तूस में छिपाकर ले जाए जा रहे 10 गोवंशों को बरामद किया। हालांकि कोहरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि खजुरी चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मेंहदीगंज क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रखौना की ओर से आ रही एक बिना नंबर की मैजिक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया, मगर घने कोहरे का लाभ उठाकर चालक फरार हो गया।

मैजिक को खजुरी चौकी लाकर जब तलाशी ली गई तो उसमें तूस के बीच छिपाकर दो भैंस और आठ पड़वा लदे हुए मिले। पुलिस ने सभी गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकालकर गौशाला शाहनशापुर भिजवा दिया।

पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी के साथ एसआई साबिर खान, हेड कांस्टेबल दयाराम यादव, कांस्टेबल साहिल और रामाश्रय सरोज मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा