अटल स्मृति दिवस पर तुलसी उद्यान में श्रद्धांजलि, अटल जी के आदर्शों को किया नमन

अटल स्मृति दिवस पर तुलसी उद्यान में श्रद्धांजलि, अटल जी के आदर्शों को किया नमन

वाराणसी। अटल स्मृति दिवस के अवसर पर महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अटल जी के सिद्धांतों, सुशासन की सोच, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में देश को नई दिशा दी और सुशासन की एक मजबूत नींव रखी। उनके साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मंत्री ने कहा कि अटल जी द्वारा प्रारंभ की गई स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना ने देश के बुनियादी ढांचे को नई गति प्रदान की, वहीं पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से उन्होंने भारत की सामरिक शक्ति और आत्मविश्वास को विश्व पटल पर मजबूती से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार और अटल जी के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक हैं और हम सभी को उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को विश्वगुरु बनाने के लिए साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्र को निरंतर सशक्त और आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    स्वच्छता और विकास कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर में चल रहे विकास एवं स्वच्छता…

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के औचक निरीक्षण के बाद विभिन्न जोनों में चला विशेष अभियान, अवैध संचालन पर कसी नकेल   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। विद्यार्थियों की सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास