धुरंधर अंदाज में नए साल का स्वागत करेगा होटल हिन्दुस्तान इंटरनेशनल

मलदहिया स्थित एचएचआई में 31 दिसंबर की रात ‘बॉलीवुड बीट नाइट’, संगीत, नृत्य और 126 से अधिक व्यंजनों के साथ होगा भव्य जश्न 

 

वाराणसी। मलदहिया स्थित होटल हिन्दुस्तान इंटरनेशनल (एचएचआई) में नववर्ष की पूर्व संध्या पर इस बार जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया जाएगा। ‘धुरंधर थीम’ पर आधारित बॉलीवुड बीट नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संगीत, नृत्य और स्वाद का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

 

नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटल एचएचआई पिछले कई वर्षों से काशीवासियों के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इस बार भी धुरंधर अंदाज में नए साल का स्वागत किया जाएगा, जिसमें आधुनिक मनोरंजन के साथ पारंपरिक मेहमाननवाजी की झलक देखने को मिलेगी।

 

बॉलीवुड बीट नाइट के तहत रॉक बैंड, डांस ट्रूप, डांस फ्लोर और फिमेल एंकर की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी। आयोजकों के अनुसार खासतौर पर आमंत्रित रॉक बैंड आयोजन में चार-चांद लगाएगा।

 

होटल के सेल्स हेड अरविन्द कुमार दूबे ने बताया कि इस बार मेहमानों को कुछ अलग स्वाद देने की तैयारी की गई है। पार्टी में बलूचिस्तान के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे, जिन्हें होटल के शेफ जोसेफ द्वारा तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही काशी और कोलकाता के व्यंजनों का फ्यूजन भी लोगों को आकर्षित करेगा।

 

होटल प्रबंधन की ओर से कपल, बच्चों और परिवार के साथ आने वाले मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि हर वर्ग के लोग सुरक्षित और आनंददायक माहौल में जश्न मना सकें।

 

एचएचआई के जनरल मैनेजर ने बताया कि इस बार ड्रिंक्स को छोड़कर 126 से अधिक फूड आइटम्स शामिल किए गए हैं। मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई एंट्री प्वाइंट और हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे, जिससे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो।

 

31 दिसंबर की रात आयोजित इस भव्य आयोजन में मनोरंजन और स्वाद के साथ-साथ लकी ड्रॉ भी रखा गया है। विजेताओं को स्टे वाउचर, डिनर वाउचर और गिफ्ट हैम्पर जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

कुल मिलाकर, होटल हिन्दुस्तान इंटरनेशनल की यह न्यू ईयर पार्टी काशीवासियों के लिए यादगार अनुभव बनने जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा