दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पिकअप से चार गोवंश बरामद

दो पशु तस्कर गिरफ्तार, पिकअप से चार गोवंश बरामद

वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गोवंश बरामद किए हैं। यह कार्रवाई लौटूबीर अंडरपास से मलहिया जाने वाली सर्विस लेन पर की गई।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि रमना चौकी प्रभारी गौरव कुमार पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक व उसके साथी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें चार गोवंश क्रूरतापूर्वक लदे हुए मिले, जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान, राजू पांडे, निवासी भदेसर इचौली, मंझनपुर, कौशांबी, तीरथ कुमार सिंह, निवासी भभुआ, बिहार के रूप में हुई है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने मीडिया के सामने पेश करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी राजू पांडे ने बताया कि वह पहले अपनी पिकअप गाड़ी सब्जी मंडी में चलाता था, लेकिन किस्तें जमा न कर पाने के कारण उसने पशु तस्करी का रास्ता अपनाया। वह प्रयागराज की ओर से पशु लाकर बिहार बॉर्डर के पास पहुंचाता था, जहां से आगे तस्करी होती थी।

राजू ने स्वीकार किया कि एक खेप के बदले उसे 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे। अधिक मुनाफा होने के कारण वह लगातार इस अवैध धंधे में शामिल हो गया था। पुलिस के अनुसार तस्करी किए गए पशु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजे जाते थे।

पुलिस ने बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया है। पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। लंका पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र