चोलापुर थाना परिसर में पुलिस-व्यापारी बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा

व्यापारियों ने अतिक्रमण, दुर्घटनाओं और बाजार में गति अवरोधक लगाने की उठाई मांग, थानाध्यक्ष ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन

 

वाराणसी। चोलापुर थाना परिसर में रविवार को पुलिस-व्यापारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने की। इसमें चोलापुर क्षेत्र के दानगंज, चमरहा, गोसाईपुर, अजगरा और घरसौना के सराफा सहित विभिन्न व्यवसाय से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और व्यापारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान चमरहा के सराफा व्यवसाई राजू सेठ ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शाम के समय अवैध रूप से वाहनों के खड़े किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिस पर पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।

 

दानगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रति माह पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि नियमित संवाद से समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

 

सराफा व्यापारी अमित वर्मा ने दानगंज बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सड़क पर अस्थायी गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाए जाने की मांग की, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

दानगंज ग्राम प्रधान शिवकुमार जायसवाल की पहल पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के रिचार्ज के संबंध में खंड विकास अधिकारी से वार्ता की, जिससे कैमरे सुचारू रूप से चालू रह सकें।

 

सराफा व्यापारियों ने सामान की खरीद-फरोख्त के दौरान चोरी के आरोपों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की, ताकि निर्दोष व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सभी व्यापारियों को अपना निजी संपर्क नंबर साझा करते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के सहयोग से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्राथमिकता है।

 

बैठक में ओमप्रकाश सेठ, अशोक सेठ, नीरज बरनवाल, रमेश गुप्ता डगलस, शिवकुमार जायसवाल, राजेश वर्मा, ओंकारनाथ, अमित वर्मा, राजू सेठ, साहिल, रोहित, दुर्गा सेठ, अमन सिंह, त्रिभुवन चौबे, कैलाशनाथ चौबे समेत कई व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र