हरहुआ ब्लॉक प्रमुख का व्हाट्सएप हैक, साइबर ठगी का शिकार

फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट हुआ हैक, लालपुर–पांडेयपुर थाने में एफआईआर दर्ज 

हरहुआ (वाराणसी)। हरहुआ ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय उर्फ बब्बू का व्हाट्सएप नंबर साइबर ठगों द्वारा हैक कर लिया गया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर लालपुर–पांडेयपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जबकि साइबर सेल पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

ब्लॉक प्रमुख ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से आरटीओ चालान से संबंधित एक एपीके फाइल का मैसेज आया। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनका व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों के नियंत्रण में चला गया।

घटना की जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी सूचना दी। इसके बाद उन्होंने लालपुर–पांडेयपुर थाने में लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के इस तरीके में फर्जी सरकारी मैसेज भेजकर लोगों को लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाया जाता है, जिससे उनका अकाउंट हैक हो जाता है। साइबर सेल तकनीकी जांच के माध्यम से हैकरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, एपीके फाइल या ओटीपी पर क्लिक न करें और सतर्क रहें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा