शिवपुर विधानसभा में विधायक खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया उद्घाटन, युवाओं को खेलों के लिए किया प्रेरित

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चिरईगांव (वाराणसी)। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के बरियासनपुर खेल मैदान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्रीय युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि खेलों के माध्यम से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और मेहनत के बल पर न केवल अपने माता-पिता बल्कि देश और प्रदेश का नाम भी रोशन करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विधायक खेल स्पर्धा के पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी चिरईगांव छोटेलाल तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य, शिवमंगल, श्यामकार्तिक मिश्रा, अवनीश पाठक, अभय प्रजापति, विक्की सिंह, दिलीप सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विधायक खेल प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा और खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र