जिलाधिकारी ने किया नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

सुरक्षा, साफ-सफाई व निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन पर दिया जोर

वाराणसी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा तहसील सदर स्थित नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई एवं समग्र रखरखाव की स्थिति का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंग्विशर, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर बल दिया।

आंतरिक निरीक्षण के पश्चात वेयरहाउस को पुनः विधिवत सील किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का नियमित और पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा वेयरहाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सदैव दुरुस्त रखी जाएं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विपिन कुमार, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, अपना दल (एस) एवं आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा