“भाषा की राजनीति और राजनीति की भाषा” पर प्रो. बी. एन. जुयाल मेमोरियल लेक्चर–11 का आयोजन

ऑनलाइन वेबिनार में भाषा, सत्ता और लोकतांत्रिक विमर्श पर हुआ गहन मंथन

वाराणसी । प्रो. बी. एन. जुयाल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में “भाषा की राजनीति और राजनीति की भाषा” विषय पर प्रो. बी. एन. जुयाल मेमोरियल लेक्चर–11 के अंतर्गत एक ऑनलाइन वेबिनार का सफल आयोजन किया गया।

वेबिनार का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक एवं शिक्षाविद् डॉ. अम्बिका प्रसाद गौड़ द्वारा किया गया। उन्होंने प्रो. बी. एन. जुयाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भाषा, सत्ता और समाज के आपसी संबंधों को समकालीन भारतीय परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध सिनेमा इतिहासकार (मुंबई) डॉ. राजीव श्रीवास्तव तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार प्रसाद ने विचार व्यक्त किए। दोनों विद्वानों ने राजनीति में भाषा के प्रयोग, उसके वैचारिक निहितार्थ तथा लोकतांत्रिक विमर्श पर पड़ने वाले प्रभावों को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया।

वेबिनार का कुशल संचालन श्री अरुण मिश्र ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। वेबिनार में देशभर से शिक्षकों, विद्यार्थियों और साहित्यप्रेमियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सार्थक एवं विचारोत्तेजक सिद्ध हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा