घने कोहरे में बड़ा हादसा टला, वाराणसी–गोरखपुर हाईवे पर ट्रक पलटा

जीरो विजिबिलिटी बनी दुर्घटना की वजह, ट्रक सवार सभी लोग सुरक्षित

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कड़ाके की ठंड के साथ छाए घने कोहरे ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन को बेहद जोखिम भरा बना दिया है। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोलनापुर गांव के पास घने कोहरे के कारण एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई से कागज के रोल लादकर गोरखपुर जा रहा ट्रक जैसे ही मोलनापुर गांव के पास पहुंचा, उसी समय दृश्यता लगभग शून्य हो गई। ट्रक चालक ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर आगे तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट अचानक दिखाई दी, जिससे दूरी और दिशा का सही अंदाजा नहीं लग सका।

टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने जब स्टेयरिंग मोड़ी तो भारी ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय ट्रक में चालक समेत तीन से चार लोग सवार थे, जो पलटते ही केबिन में फंस गए। सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक का अगला शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मार्ग को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कोहरे के मौसम में मोलनापुर के आसपास इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। फॉग लाइट के प्रयोग, गति नियंत्रित रखने और सड़क पर बनी सफेद पट्टी के सहारे वाहन चलाने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि घने कोहरे की इस “सफेद आफत” में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा