माँ गायत्री जन सेवा ट्रस्ट ने नववर्ष पर ठंड से राहत के लिए किया कंबल वितरण

करीब 200 बुजुर्गों, महिलाओं व असहायों को कंबल, बच्चों को कराया गया नाश्ता

 

वाराणसी। नववर्ष के अवसर पर ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से माँ गायत्री जन सेवा ट्रस्ट, रजला (कुशही) चोलापुर द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कड़ाके की ठंड के बीच क्षेत्र के करीब 200 बुजुर्गों, महिलाओं एवं असहाय लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित किए गए, वहीं आसपास के गांवों से आए छोटे बच्चों को भरपूर नाश्ता भी कराया गया।

 

बृहस्पतिवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. गौरी शंकर दूबे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के पहले दिन जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का संकल्प पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि रजला, उद्योरामपुर, बाबतपुर, कुरौली, नियारडीह, हथियरकला, पूरेधुरशाह, अजगरा सहित आसपास के गांवों के असहाय व वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्णानंद पाण्डेय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि श्री अनिल मिश्रा (बबलू गुरु) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरण मिश्रा, श्री कपिल नारायण पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वीरेंद्र सिंह (प्रबंधक, आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी) ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष शुक्ला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आसपास के 20 गांवों के ग्राम प्रधान, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवाजी सिंह, मनोज चौबे (प्रबंधक, सरला लर्नर्स एकेडमी), हरिमंगल सिंह, अभिमन्यु सिंह, शैल मिश्रा, गोपाल सिंह, कमला राजभर (प्रधान), रमेश माली, संदीप मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, जुगुनू यादव, गणेश चौरसिया, गुड्डू मौर्या (प्रधान), छोटू चौबे, संजय नाविक सहित क्षेत्र के अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के संरक्षक श्री कपिल नारायण पाण्डेय एवं अध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर दूबे द्वारा सभी आगंतुकों, सहयोगियों एवं समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र