जीआरपी कैंट ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 42 पाउच देशी शराब बरामद

वाराणसी। रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी कैंट वाराणसी को सफलता मिली है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे राजेश मोदक, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशांत वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात के आदेशानुसार की गई।

प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजबहादुर, हेड कांस्टेबल पवन कुमार एवं कांस्टेबल इन्द्रजीत थाना जीआरपी कैंट वाराणसी द्वारा रेलवे स्टेशन कैंट पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पूर्वी छोर काशी सीईडी प्लेटफार्म के अंत में स्टील गेट के सामने एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।

अपराध की आशंका होने पर पुलिस टीम ने उसे प्लेटफार्म नंबर एक पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने भागने का प्रयास करने का कारण स्पष्ट नहीं किया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रोहित कुमार पुत्र टुनटुन राम, निवासी परमानंदपुर, थाना कत्री सराय, जिला नालंदा (बिहार), उम्र 21 वर्ष बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग से 42 अदद फूटी विन्डसर लाइम देशी शराब बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी कैंट वाराणसी पर मु0अ0सं0–001/2026, धारा 60 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सघन चेकिंग और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह