दहेज में 10 लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

दहेज में 10 लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के आदेश से चौबेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शाहपुर निवासी चांदनी राजभर की शादी 30 नवंबर 2020 को हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी में उनके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार लगभग छह लाख रुपये खर्च किए थे। विवाह के बाद वह पति और ससुराल पक्ष के साथ रह रही थी, लेकिन कुछ समय बीतने के बाद ससुराल वालों ने दस लाख रुपये नकद दहेज की मांग शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि 20 अप्रैल 2025 को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसके जेवरात छीन लिए और गाली-गलौज करते हुए केवल पहने हुए कपड़ों में उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची।

पीड़िता ने बताया कि मायके पहुंचने के बाद भी ससुराल पक्ष की प्रताड़ना नहीं रुकी। आरोप है कि 1 जुलाई 2025 को फोन कर फिर से दस लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

चौबेपुर थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के आदेश से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा