गोमती नदी में डूबा मछली पकड़ने गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस

डूडूआ घाट पर गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, गोताखोरों की मदद से सघन खोज अभियान जारी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा नारेपार गांव निवासी प्रद्दुम निषाद (22 वर्ष) शुक्रवार दोपहर गोमती नदी में डूब गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह डूडूआ घाट पर मछली पकड़ रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मछली पकड़ने के दौरान युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और कुछ ही पलों में नदी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका।

सूचना पर चौबेपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय मल्लाहों व गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। नदी के आसपास सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची मां तारा देवी और तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। बताया गया कि प्रद्दुम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और अविवाहित था।

थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश लगातार की जा रही है। शव बरामद होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह