स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश में खेल प्रशिक्षण की देखरेख संभालेंगे
रामनगर (वाराणसी)। रामनगर के रामपुर निवासी मनोज सिंह को संयुक्त खेल निदेशक (जॉइंट डायरेक्टर – खेल प्रशिक्षण) के रूप में स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की गई है।
भारत सरकार के खेल मंत्रालय से संबद्ध स्पेशल ओलंपिक भारत के प्रेसिडेंट मुकेश शुक्ला के निर्देश पर स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश के खेल एवं प्रशिक्षण प्रोग्राम मैनेजर द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश ने कहा कि मनोज सिंह की खेलों के प्रति विशेषज्ञता और समर्पण इंटेलेक्चुअल डिसबिलिटी वाले एथलीटों के खेल और अन्य गतिविधियों के उन्नयन में मददगार साबित होगी।
मनोज सिंह फिलहाल वाराणसी बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और अपने अनुभव के माध्यम से उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर सृजित करेंगे।




