नववर्ष पर दर्शन के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

वाराणसी–गाजीपुर हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। नव वर्ष पर दर्शन करने के लिए निकले युवक की गुरुवार देर शाम वाराणसी–गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनकट मोड़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में युवक का साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, देवकली पूर्वांचल गांव निवासी दुर्गेश कुशवाहा (28) अपने साथी अजय कुशवाहा के साथ मार्कंडेय महादेव का दर्शन करने के बाद स्वर्वेद महामंदिर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर से टकरा गई।

हादसे में दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्गेश अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। माता रीता, भाई और बहन हादसे के बाद सदमे में हैं।

थाना चौबेपुर के थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल अजय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा