भाजपा पार्षद के बेटे पर दारोगा को थप्पड़ मारने का आरोप, कांग्रेस ने 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की

वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मणिकर्णिका घाट क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा पार्षद के बेटे पर ड्यूटी पर तैनात दारोगा अभिषेक त्रिपाठी को थप्पड़ मारने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, बाइक ले जाने से रोकने पर आरोपी ने पहले बहसबाजी और गाली-गलौज की और फिर दारोगा पर हाथ उठा दिया। बताया गया कि आरोपी ने अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए माहौल तनावपूर्ण बना दिया।

इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी इस कदर बढ़ गई है कि अब पुलिस प्रशासन भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता मैदागिन टाउनहॉल स्थित गांधी प्रतिमा के पास अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।

राघवेंद्र चौबे ने आरोप लगाया कि पार्षद का बेटा मनबढ़ और अराजकतत्व वाला व्यक्ति है, जो लगातार धमकी, वसूली और रंगदारी जैसी गतिविधियों में लिप्त रहा है। उन्होंने बताया कि बीते नवंबर-दिसंबर में पांडेयपुर पुलिस चौकी पर भी आरोपी ने अपने साथियों के साथ मारपीट की थी, लेकिन सत्ता के संरक्षण के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

कांग्रेस ने मांग की है कि कानून का राज स्थापित करते हुए आरोपी के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा