चोलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 गो-तस्कर गिरफ्तार, 8 गोवंश मुक्त

प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में भोर में हुई कार्रवाई, टाटा मैजिक वाहन बरामद

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। कमिश्नरेट के वरुणा जोन में गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार भोर में कार्रवाई करते हुए दो शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वध के लिए ले जाए जा रहे 8 जीवित गोवंश (बछड़े) तथा तस्करी में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन बरामद किया है।

पुलिस कमिश्नर वाराणसी के निर्देशन में गश्त के दौरान चोलापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोहर स्थित सोनी ईंट भट्ठे के पास से गोवंशों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने टीम के साथ तत्काल घेराबंदी कर सुबह करीब 6:45 बजे दो संदिग्धों को दबोच लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंकित राजभर (27 वर्ष) और बादल (19 वर्ष), दोनों निवासी काकलपुर, चोलापुर, वाराणसी के रूप में की है। दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के साथ उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक अभिजीत सिंह तथा कांस्टेबल अमित सिंह, अविनाश शर्मा, देवी प्रसाद, आदित्य कुमार और बीर बहादुर राम शामिल रहे। क्षेत्र में अपराध और गो-तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर चोलापुर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    215 करोड़ की परियोजना से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप, 650 मीटर लंबी आधुनिक सड़क से यातायात होगा सुगम   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत रविवार…

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    शोध-पत्र लेखन एवं क्रियान्वयन पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव, शिक्षकों के कौशल विकास पर जोर   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी, 10 अगस्त: आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान