हज़रत अली की जयंती की पूर्व संध्या पर सजी महफ़िल

मकतबे इमामिया गोलाघाट में कुरान तिलावत, तकरीर और शायरों ने पेश किया कलाम

रिपोर्ट विवेक राय

रामनगर। पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (सल्ल.) के दामाद और मौला-ए-कायनात हज़रत मौला मुश्किल कुशा अली की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मकतबे इमामिया गोलाघाट में भव्य महफ़िल का आयोजन किया गया। जश्न का आग़ाज़ तिलावते कुरान पाक से हुआ, जिसके बाद नात, मनकबत और कलाम का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

महफ़िल को संबोधित करते हुए मौलाना इरशाद हुसैन जपला हुसैनाबाद ने कहा कि शेर-ए-ख़ुदा हज़रत अली की विलादत 13 रजब को मक्का मुअज्ज़मा में ख़ाना-ए-काबा के अंदर हुई थी। उन्होंने हदीस का हवाला देते हुए कहा कि नबी-ए-करीम (सल्ल.) ने फरमाया, “अगर मैं इल्म का शहर हूं, तो अली उसका दरवाज़ा हैं।” मौलाना ने कहा कि हज़रत अली का पैग़ाम इंसाफ़, सच्चाई और इंसानियत का है, जिस पर अमल करने की आज सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

महफ़िल में दबीर, अता गदीरी, अज़हान हुसैन, यूशा तुराबी, बाक़र रज़ा, अल्फ़ाज़ रामनगरी, काज़िम दरगाही, आबिद हुसैन, बाक़र आब्दी, मुजतबा, अरमान, रज़मी, मोहम्मद मेहंदी, शैजी हसन, यूसुफ़ रिज़वी रईस, बज़्मी, जेई मोहम्मद मेहंदी सहित अनेक शायरों ने अपने कलाम से समां बांध दिया।

इस अवसर पर सय्यद अख्तर रज़ा आब्दी, इनाम रज़ा, मुन्ना मिर्ज़ा, शमीम अख्तर, मो. आसिफ, रज़ा काज़मी, हादी मिर्ज़ा, मिंटू, कुमैल, अरशद हुसैन, सरफ़राज़, समीर, इमरान, बल्लू, मोहम्मद, मोहम्मद असर ज़ैदी, नदीम आब्दी, शबीब हैदर सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे। पूरे परिसर को बिजली की झालरों से सजाया गया था। लोगों ने मिठाइयां बांटकर हज़रत अली की जयंती की खुशियां मनाईं। महफ़िल का संचालन नदीम आब्दी ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा