जज सिंह अन्ना के रेल आंदोलन की बड़ी जीत

रेलवे बोर्ड ने मानी मांग, प्रयागराज–जौनपुर पैसेंजर अब पुराने समय पर चलेगी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। सामाजिक कार्यकर्ता व अन्ना हजारे के शिष्य जज सिंह अन्ना के अनवरत संघर्ष को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे बोर्ड ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए प्रयागराज संगम से जौनपुर जंक्शन तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54213 के समय में बदलाव कर दिया है। इस निर्णय से हजारों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

 

अब तक यह ट्रेन प्रयागराज संगम से शाम 7 बजे चलकर रात 11 बजे जौनपुर पहुंचती थी। देर रात पहुंचने के कारण दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

 

इस समस्या को लेकर जज सिंह अन्ना ने रेल आंदोलन छेड़ा और डीआरएम लखनऊ, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ट्रेन को पुराने समय पर चलाने की मांग की। लगातार प्रयासों और तर्कों के बाद रेलवे बोर्ड ने मांग मान ली।

1 जनवरी से नई समय सारिणी लागू

रेलवे बोर्ड के निर्णय के अनुसार 1 जनवरी से:

ट्रेन प्रयागराज संगम से शाम 5:05 बजे प्रस्थान करेगी।

जौनपुर जंक्शन पर रात 9:30 बजे पहुंचेगी।

 

समय में सुधार होने से यात्रियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब वे समय से घर पहुंच सकेंगे। क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए जज सिंह अन्ना के संघर्ष की सराहना करते हुए इसे आम जनता की बड़ी जीत बताया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, जलजनित रोगों की रोकथाम पर दिया जोर   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। शासन के निर्देशानुसार बड़ागांव विकासखंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश