चौबेपुर पुलिस ने शंकरपुर अंडरपास के पास से दबोचा, भेजा गया जेल
चौबेपुर (वाराणसी)। गोहत्या एवं पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में वांछित चल रहे आरोपी राहुल यादव को चौबेपुर पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष इन्द्रेश कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने 04 जनवरी की रात शंकरपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।




