कैथी में 41 दिवसीय हठयोग तपस्या का समापन, विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न 

मार्कंडेय महादेव घाट पर तपस्या पूर्ण, सुयोग्य मुनी जी महाराज रहे मुख्य अतिथि

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट के समीप विश्व कल्याण की भावना से आयोजित 41 दिवसीय हठयोग तपस्या का सोमवार को भव्य भंडारे के साथ विधिवत समापन हुआ। यह तपस्या श्री श्री 1008 संत श्री प्रद्युम्न महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदासीन अखाड़ा हरिहर आश्रम, दिल्ली से पधारे सुयोग्य मुनी जी महाराज 1008 रहे।

41 दिवसीय तपस्या के दौरान प्रतिदिन रात्रि में मिट्टी के घड़ों में जल भरकर रखा जाता था तथा ब्रह्म मुहूर्त प्रातः लगभग तीन बजे अत्यंत ठंडे जल से स्नान कर साधना की जाती थी। कुल 151 मटकों के जल से स्नान के उपरांत तपस्या की पूर्णाहुति संपन्न हुई।

तपस्या पूर्ण होने के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में भोजपुरी गायक संतोष मधुर द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति संगीत से घाट परिसर गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर लक्ष्मण दास उदासी अखाड़ा, गिरनारी बाबा, शांति परमहंस आश्रम सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। साथ ही विनोद महाराज, रवीन्द्रनाथ महाराज, सतनाम बाबा, श्यामू महाराज, लक्ष्मीनारायण महाराज, श्रीनाथ बाबा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

आयोजन प्रबंधक अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह तपस्या एवं भंडारा विश्व कल्याण, शांति और सद्भाव के उद्देश्य से आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन श्री प्रद्युम्न महाराज की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा