अग्निबीर की तैयारी कर रहे आकाश निषाद की मौत पर जताया शोक
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। ढकवा गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश निषाद की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने शुक्रवार को चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह उनके आवास पहुंचे। आकाश अग्निबीर भर्ती की तैयारी कर रहा था।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर जिलाधिकारी से मृतक के परिजनों को ढाई लाख रुपये की आवासीय सहायता तथा खतौनी में दर्ज भूमि के आधार पर लगभग पांच लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
इसके साथ ही सांसद ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही मृतक की बहन के भविष्य को लेकर भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि उसके करियर निर्माण में पूरी मदद की जाएगी।




