चौबेपुर पुलिस की कार्रवाई, 25 पौवा देशी शराब बरामद
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौबेपुर पुलिस ने कैथी बंदरगाह के पास से एक युवक को 25 पौवा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर तथा वरुणा जोन पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के दौरान 9 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:35 बजे साहिल राजभर (19 वर्ष), निवासी कैथी, थाना चौबेपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना चौबेपुर में मु.अ.सं. 026/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवनाथ यादव, हेड कांस्टेबल हरिशंकर पाण्डेय व कांस्टेबल गुलशन कुमार शामिल रहे।




