स्वर्वेद महामंदिर के विकास, पर्यटन व रोजगार पर हुई चर्चा
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज की शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर स्वर्वेद महामंदिर के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
भेंट के दौरान संत विज्ञानदेव महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया तथा स्वर्वेद महामंदिर का प्रतीकात्मक मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया।
मुलाकात के बाद दोनों के बीच सहज, सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संवाद हुआ। इस दौरान आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और लोककल्याण से जुड़े विषयों पर भावपूर्ण विमर्श किया गया।




