विधायक सुशील सिंह ने वृद्धों व गरीबों में बांटे हजारों कंबल

इलाज से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक हर मोर्चे पर साथ निभाने का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)।भीषण ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रघुवंश इंटर कॉलेज, धौरहरा परिसर में उदयनाथ सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजित नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में हजारों वृद्धों, गरीबों, दिव्यांगों एवं निराश्रितों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी दिखाई दी।

 

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक सुशील सिंह ने विद्यालय के संस्थापक स्व. अखिलेश्वर सिंह ‘बच्चा बाबू’ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद कंबल वितरण शुरू होते ही परिसर जनसेवा और मानवीय संवेदना के वातावरण से भर गया।

 

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ठंड का मौसम गरीब और कमजोर वर्ग के लिए सबसे कठिन होता है। ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना जनप्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सेवा के जरिए संकल्प सिद्धि” के मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचा रही है।

 

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गरीबों के इलाज से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, हर मोर्चे पर जिम्मेदारी निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” की भावना से जनसेवा निरंतर जारी रहेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गोमती नदी तट पर पीपा पुल निर्माण की मांग रखी, जिस पर विधायक ने शीघ्र निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

 

कार्यक्रम में बाके श्याम सिंह, श्यामा प्रसाद गुप्ता, सुदर्शन सिंह बेटे, राजबहादुर सिंह राणा, राजू यादव, अमीरुल्लाह खान, रामशंकर सिंह, सुभाष यादव, जयप्रकाश पांडेय, डॉ. राजेश गुप्ता, दुर्बिंद सिंह, सुनील सिंह, विनय मिश्रा, बलवंत सिंह, जितेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, अजय सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, नथुनी सिंह, मुकुंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर