10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बाइक टकराने के विवाद में नशे में दिया वारदात को अंजाम, दो अन्य युवक भी गोली से घायल

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में 10वीं के छात्र की हत्या और उसके दो साथियों को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 15वें दिन खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि जांच में कुल पांच हमलावरों की संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात की रात पांचों आरोपी शराब के नशे में थे। बाइक टकराने को लेकर हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें छात्र समीर की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पहले रामू पर गोली चलाई, लेकिन उसी दौरान सामने आ जाने से समीर को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

शुक्रवार को डीसीपी गोमती ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में बड़ागांव थाना क्षेत्र के करन प्रजापति, प्रेमशंकर पटेल, शुभम मौर्या, आकाश पाल और पवन पाल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग अपने दोस्तों के साथ रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित एसएमएस कॉलेज के पीछे शराब पी रहे थे। इसके बाद दो मोटरसाइकिलों से साधोगंज की ओर लौट रहे थे। दयालपुर गांव के पास एक बाग में पेशाब के लिए रुके, तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने आकाश पाल को टक्कर मार दी। इस पर विवाद बढ़ गया और दोनों बाइक सवारों की पिटाई कर दी गई।

झगड़े के दौरान पीड़ितों के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे। भीड़ बढ़ती देख आरोपियों ने भागने के लिए गोली चलाने का फैसला किया। इसी दौरान संदीप ने गोली चलाई, जिसमें समीर की जान चली गई।

पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    15 वर्षीय कथावाचक कृष्ण शरण महाराज की भागवत कथा में उमड़ी आस्था की भीड़, झांकी व प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक