बंद मकान चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लालपुर पांडेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वाराणसी। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लालपुर पांडेपुर पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।

पुलिस ने 8 जनवरी 2026 की रात ऐढ़े, परशुरामपुर चौराहे के पास से दीपक पटेल, अभिषेक राजभर, आयुष उर्फ लड्डू और मनोज पटेल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, 1870 रुपये नकद तथा चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर 2025 की रात रामजानकी पुरम, लमही स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। पीड़ित ने 3 जनवरी 2026 को थाना लालपुर पांडेपुर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे। चोरी किए गए जेवरात राहगीरों और महिलाओं को मजबूरी का हवाला देकर सस्ते दामों में बेच देते थे। चोरी से मिली अधिकांश नकदी खर्च हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम