अभ्युदय सेवा समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

अमरावती आवास पर 65 युवाओं ने किया रक्तदान, जनसेवा की मिसाल पेश

पिंडरा (वाराणसी)। अभ्युदय सेवा समिति निरंतर जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में अमरावती ग्रुप के चेयरमैन आदरणीय रजनीकांत मिश्रा एवं रवि प्रकाश मिश्रा के आवाहन पर अमरावती आवास पर रजनीकांत मिश्रा के पूज्य पिताजी की स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने पहुंचकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में आगे आने की अपील की।

इस शिविर में कुल 65 युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि अभ्युदय सेवा समिति आगे भी इसी तरह जनसेवा के कार्य करती रहेगी। समिति द्वारा जनवरी माह में दो और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने की योजना है।

कार्यक्रम में अभ्युदय सेवा समिति के दिलीप दुबे, सुनील पाल, डंपी तिवारी बाबा, सिंटू पांडेय, संतोष सिंह अनुपम, अमिताभ दुबे, विकास तिवारी, विशाल गुप्ता, रोहित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिए दिलीप मिश्रा एवं आशीष चौबे के प्रति समिति ने आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा