सारनाथ में अंग्रेजी व सामाजिक विषयों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

डायट सारनाथ में माध्यमिक शिक्षकों को मिला शैक्षिक नवाचार का प्रशिक्षण 

सारनाथ (वाराणसी)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सारनाथ, वाराणसी में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कक्षा 9 एवं 10 के शिक्षकों के लिए अंग्रेजी एवं सामाजिक विषयों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 7 से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया।

अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमित कुमार दुबे ने माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी भाषा, साहित्य, व्याकरण तथा आधुनिक शिक्षण विधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है और प्रशिक्षित शिक्षक अंग्रेजी शिक्षण की चुनौतियों को प्रभावी ढंग से दूर कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में लागू कर छात्रों को लाभ पहुंचाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में डीसी अनुराग दुबे, रंजना दुबे, राहुल पाठक, जनार्दन यादव एवं विकास त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

इसी क्रम में डायट सारनाथ में सामाजिक विषय (प्रतिदीप्ति एवं बोध) का भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण 7 से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के संयोजक अनुराग सिंह एवं सह-संयोजक नीलिमा राय रहे। उन्होंने जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सामाजिक विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण सह-प्रभारी रचना त्रिपाठी, अंचला परमार, वंदना मौर्य, राजाजी, स्मिता सिंह, अमित कुमार एवं प्रशांत कुमार संदर्भ दाता के रूप में उपस्थित रहे। सामाजिक विषय का यह प्रशिक्षण कुल 12 सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों को विषयवस्तु की गहन समझ, अवधारणात्मक स्पष्टता एवं प्रभावी शिक्षण विधियों से अवगत कराया गया।

दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर शिक्षण गुणवत्ता को सुदृढ़ करना तथा शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों से जोड़ना रहा, जिससे छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन