बरसठी से लापता चार नाबालिग बच्चे जौनपुर में सुरक्षित बरामद

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही घंटों में मिली सफलता, परिजनों ने जताया आभार

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। बरसठी क्षेत्र से लापता हुए चार नाबालिग बच्चों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चों के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता की सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद गौतम उर्फ टूनटून गौतम (14 वर्ष, कक्षा 6), राम किशन गौतम उर्फ शिवराज गौतम (कक्षा 9), छोटू गौतम पुत्र जगरनाथ गौतम (कक्षा 7) तथा अरुण गौतम पुत्र लालजी गौतम (कक्षा 7) किसी बात पर माता-पिता की डांट से नाराज होकर बुधवार की रात करीब 8 बजे बरसठी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर घर से निकल गए।

रात होने तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो उठे। पहले आसपास के घरों में पूछताछ की गई, फिर धीरे-धीरे बच्चों के लापता होने की खबर फैल गई। ग्रामीणों ने खेतों, बगीचों और आसपास के गांवों में खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इसके बाद परिजन देर रात थाना बरसठी पहुंचे और क्राइम इंस्पेक्टर मनोज पांडेय को बच्चों के लापता होने की जानकारी दी। बच्चों के नाबालिग होने को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने जीआरपी, आरपीएफ, कंट्रोल रूम तथा आसपास के रेलवे स्टेशनों को सूचना भेजते हुए बच्चों की तस्वीरें साझा कीं और तलाश तेज कर दी।

पुलिस की मुस्तैदी का ही परिणाम रहा कि मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही देर बाद चारों बच्चों को जौनपुर के भंडरिया रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या