जफराबाद विधानसभा में केंद्रीय बजट पर संगोष्ठी, विकसित भारत के लक्ष्य को बताया निर्णायक कदम

जलालपुर मथुरा सभागार में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बजट का किया स्वागत

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जफराबाद। विधानसभा जफराबाद मंडल के अंतर्गत जलालपुर स्थित मथुरा सभागार (चौमुहानी) में शनिवार को वर्ष 2026–27 के केंद्रीय बजट को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मछलीशहर जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला महामंत्री राजिंदर श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी, मंडल कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक निर्णायक और दूरदर्शी कदम बताया। वक्ताओं का कहना था कि यह बजट जनकल्याण, नवाचार, रोजगार सृजन और समावेशी विकास को गति देने वाला है, जिससे देश के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। सभी ने एक स्वर में विश्वास जताया कि बजट में किए गए प्रावधान आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ आर्थिक मजबूती को भी नई दिशा देंगे।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट लोकहितकारी सोच का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने बजट के प्रमुख बिंदुओं को आमजन तक पहुंचाने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर