सुरक्षा के मद्देनजर काशी के सराफा कारोबारियों का बड़ा फैसला

हिजाब, घूंघट, हेलमेट व मास्क पहनकर नहीं होगी आभूषणों की खरीदारी

 

वाराणसी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से काशी के सराफा कारोबारियों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब वाराणसी की फुटकर सराफा दुकानों और शोरूम में कोई भी ग्राहक हिजाब, घूंघट, हेलमेट या मास्क पहनकर सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी नहीं कर सकेगा। यह फैसला हाल के दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई चोरी, लूट और ठगी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ऐसी व्यवस्था पहले से ही झांसी, लखनऊ और बिहार के कई जिलों में लागू है।

सराफा मंडल के अनुसार, वाराणसी जिले में थोक सराफा मंडी के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 2500 से अधिक फुटकर सराफा कारोबारी कार्यरत हैं। बीते कुछ महीनों में सराफा दुकानों को निशाना बनाकर अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इनमें अधिकांश मामलों में अपराधी चेहरा ढंककर दुकानों पर पहुंचे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि चेहरे ढंके होने के कारण अपराधियों की पहचान में कठिनाई आती है। इसी को देखते हुए व्यापारियों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके और समय रहते कार्रवाई संभव हो।

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, महामंत्री किशोर सेठ और व्यापारी अविनाश सेठ ने स्पष्ट किया कि यह नियम किसी भी समुदाय या वर्ग के विरुद्ध नहीं है, बल्कि पूरी तरह सुरक्षा से जुड़ा हुआ निर्णय है।

उन्होंने कहा कि सराफा दुकानों में महंगे गहनों का कारोबार होता है और जरा सी चूक बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में दुकानदारों और ग्राहकों दोनों की सुरक्षा के लिए चेहरे की स्पष्ट पहचान आवश्यक है।

सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी थोक एवं फुटकर सराफा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। व्यापारियों का मानना है कि इससे अपराध पर अंकुश लगेगा और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस निर्णय को लेकर सराफा बाजार में व्यापक चर्चा है और व्यापारियों को उम्मीद है कि इससे अपराध की घटनाओं में कमी आएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास