करोड़ों की चोरी का खुलासा करने पर एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी सम्मानित

सर्राफा व्यापार मंडल ने की वाराणसी पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना

वाराणसी। विगत दिनों एक सर्राफा कारोबारी के यहां हुई करोड़ों रुपये की चोरी का सफल और त्वरित खुलासा करने वाले दशाश्वमेध के एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी को शनिवार, 10 जनवरी को वाराणसी सर्राफा व्यापार मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस की सक्रियता, सूझबूझ और पेशेवर कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम में वाराणसी सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सेठ ने वाराणसी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की तत्परता और अपराध पर त्वरित नियंत्रण से व्यापारियों का भरोसा मजबूत हुआ है।

भोजूबीर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि वाराणसी पुलिस के सानिध्य में व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और भयमुक्त होकर व्यापार कर पा रहे हैं।

वहीं नदेसर मोटर पार्ट्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि पुलिस की सजगता और निरंतर निगरानी से व्यापारियों में सुरक्षा की भावना पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।

दानगंज व्यापार मंडल के अमित वर्मा ने कहा, “करोड़ों की चोरी का इतनी जल्दी और पेशेवर तरीके से खुलासा होना यह साबित करता है कि वाराणसी पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्षम है। ऐसी कार्रवाई से न केवल अपराधियों में डर पैदा होता है, बल्कि व्यापारियों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा भी और मजबूत होता है।”

सम्मान समारोह के दौरान व्यापारियों ने एक स्वर में वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग और सुरक्षा की अपेक्षा जताई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल