जौनपुर के सभी बूथों पर मतदाता सूची का सार्वजनिक पाठन

गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने किया औचक निरीक्षण, ग्रामीणों से लिया फीडबैक

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जनपद जौनपुर के सभी मतदेय स्थलों पर गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आलेख्य मतदाता सूची का सार्वजनिक पाठन कराया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने ईआरओ/एईआरओ, सुपरवाइजरों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ड्राफ्ट मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके।

अभियान के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने विधानसभा क्षेत्र 366 जौनपुर के बूथ संख्या 295 तथा विधानसभा क्षेत्र 365 शाहगंज के बूथ संख्या 48, 49 एवं 50 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर निर्वाचक नामावली की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद के सभी बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची का सार्वजनिक पाठन किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। वहीं, मतदाता सूची में किसी प्रकार के संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरने की सुविधा भी दी गई है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं के फोटो अस्पष्ट अथवा पुराने हैं, उन्हें चिन्हित कर अद्यतन कराया जाए। साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित चार अर्हक तिथियों—1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षा मित्रों, रसोइयों सहित अन्य कर्मियों को कंबल भी वितरित किए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ने मतदेय स्थल कंपोजिट विद्यालय मियांपुर, जौनपुर सहित अन्य बूथों पर मतदाता सूची पाठन की गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त अन्य मतदेय स्थलों पर भी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर कार्यक्रम की समीक्षा एवं निगरानी की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन