जेल से रिहाई के बाद निकाला गया विजय जुलूस, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

 

जफराबाद। क्षेत्र के किरतापुर गांव में ग्राम प्रधान के जेल से रिहा होने के बाद निकाले गए विजय जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में जुलूस के दौरान नारेबाजी के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है।

जानकारी के अनुसार किरतापुर गांव के ग्राम प्रधान विनोद यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव लगभग एक वर्ष पूर्व एक गंभीर मारपीट के मामले में जेल गए थे। शुक्रवार को संबंधित प्रकरण में उन्हें जमानत मिल गई, जिसके बाद वे जेल से रिहा हुए। रिहाई के उपरांत समर्थकों द्वारा बाइक जुलूस निकालकर उन्हें गांव तक लाया गया, जिसे विजय जुलूस का स्वरूप दे दिया गया।

आरोप है कि जुलूस के दौरान तेज नारेबाजी के साथ-साथ विपक्ष को लक्ष्य कर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस घटनाक्रम का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान विनोद यादव सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंशुमान यादव, अनुराग यादव (पुत्रगण विनोद यादव) तथा अमित यादव पुत्र वीरेंद्र यादव शामिल हैं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद विजय जुलूस निकाला गया था, जिसमें नारेबाजी के दौरान आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा