चौबेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोवंश तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त

रिंग रोड सर्विस रोड पर घेराबंदी कर 8 गोवंश किए गए बरामद, अज्ञात तस्करों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। अवैध रूप से गोवंशों को वध हेतु ले जा रहे एक पिकअप वाहन को चौबेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 8 गोवंश, 2 सिरिंज, 4 सिरिंज नीडल तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP 65 CT 3983 को बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी एवं पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देश तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिंग रोड सर्विस रोड, संदहाँ चिरईगांव के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ लिया।
अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोवंश तस्करी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बरामदगी के आधार पर थाना चौबेपुर पर मु0अ0सं0 029/2025 अंतर्गत बीएनएस की धारा 325/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) तथा 3/5A/8 गौहत्या निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा