TET से मुक्ति व पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा : डॉ. दिनेशचंद्र शर्मा

मकर संक्रांति पर काशी में दर्शन-पूजन, शिक्षक साथियों को संबोधित कर दोहराया संकल्प

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशचंद्र शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ, काल भैरव एवं संकटमोचन के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश व शिक्षक समाज के कल्याण की कामना की।

दर्शन-पूजन के उपरांत डॉ. शर्मा शिक्षक ज्योति भूषण त्रिपाठी के आवास मुस्काबाद पहुंचे, जहां वाराणसी, चंदौली एवं जौनपुर से आए शिक्षक साथियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के प्रमुख संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों को TET जैसे परीक्षा-प्रक्रिया से मुक्ति दिलाने तथा नव-नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से शिक्षकों के हित में लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से TET से मुक्ति और पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर ठोस व सकारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक