नाबालिग अपहरण मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

चौबेपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को चौबेपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0–669/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त लक्ष्मण राजभर पुत्र दशरथ राजभर, निवासी सीवो, को दिनांक 14 जनवरी 2026 को लगभग 11:05 बजे बरियासनपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया।

थाना अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ 22 अक्टूबर 2025 को नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    लंबित मुआवजा और वर्षों से बकाया वैधानिक ब्याज के भुगतान की उठी मांग; 30 सितंबर को प्रस्तावित धरने की दी जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी (चोलापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233…

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    उमरहा निवासी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा प्रार्थना-पत्र; दबाव, धमकी और कुटिया को नुकसान पहुंचाने समेत कई आरोप लगाए     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा