जाल्हूपुर में पुलिस की छापेमारी, नकदी व ताश की गड्डी बरामद
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के जाल्हूपुर गांव में मंगलवार की शाम चौबेपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मपुर स्थित हनुमान मंदिर के समीप ताश के पत्तों पर जुआ खेलते चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदिर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी कर चारों आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नागेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, बागड़ सिंह और जगदीश सिंह के रूप में हुई है। सभी अभियुक्त धर्मपुर, जाल्हूपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते तथा 2,420 रुपये नगद बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।




