सूबेदार सिंह सेवा ट्रस्ट ने किया 1500 कंबलों का वितरण

स्वर्गीय सूबेदार सिंह की जयंती पर बर्थरा कलां सहित नौ गांवों के जरूरतमंदों को मिला लाभ

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। कटेसर कलां क्षेत्र के ग्राम बर्थरा कलां में समाजसेवी स्वर्गीय सूबेदार सिंह जी की जन्म-जयंती के शुभ अवसर पर सूबेदार सिंह सेवा ट्रस्ट द्वारा 1500 कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को ठंड से राहत प्रदान की गई।

स्वर्गीय सूबेदार सिंह जी के पुत्र एवं ग्राम बर्थरा कलां के ग्राम प्रधान श्री अमित कुमार सिंह ‘सन्नी’ द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने पूज्य पिता की जन्म-जयंती पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी ट्रस्ट के माध्यम से यह सेवा कार्य किया गया।

कार्यक्रम के तहत बर्थरा कलां, सीरीस्ती, शिवदशा, उक्थी, रामपुर, भटूही, व्यासपुर, चुकहा एवं सोनबरसा गांवों के जरूरतमंद लोगों को कुल 1500 कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर स्वर्गीय सूबेदार सिंह जी की पत्नी श्रीमती आशा सिंह, पुत्री श्रीमती दीपमाला सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य, शुभचिंतक तथा क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय सूबेदार सिंह के कृतित्व को स्मरण करते हुए उनकी समाजसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल