चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी

जानलेवा घटनाओं के बाद प्रशासन सख्त, विशेष अभियान चलाने के निर्देश 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जनपद में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार जानलेवा घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने चाइनीज मांझे की खरीद, बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जनवरी 2026 को लाइनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से डॉ. समीर हाशमी (उम्र लगभग 32 वर्ष) की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इससे पूर्व 11 दिसंबर 2025 को शाही ब्रिज क्षेत्र में भी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से संदीप तिवारी (उम्र 40 वर्ष) की उपचार के दौरान मृत्यु हो चुकी है। इन घटनाओं ने चाइनीज मांझे के गंभीर खतरे को उजागर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), नई दिल्ली द्वारा ओए संख्या-384/2016 में पारित आदेश दिनांक 11 जुलाई 2017 के तहत सिंथेटिक सामग्री से बने नायलॉन धागे एवं चाइनीज मांझे पर पहले से ही प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद ऐसी घटनाओं का सामने आना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।

जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मांझे का विक्रय करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजन को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें तथा इसकी बिक्री या उपयोग की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी